कोरोना अपडेट: फिर एक दिन में करीब 70 हजार मरीज, देश में मौत का आंकड़ा 56 हजार पार
सुमन कुमार
देश में शनिवार को 69239 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र शनिवार को भी सबसे ऊपर रहा जहां लगातार दूसरे दिन 14 हजार से अधिक नए मरीज सामने आए हैं। राज्य में एक दिन में 14492 नए मरीज सामने आए हैं। शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में नए मरीजों की संख्या 1412 रही है। कुल नए मरीज का करीब 94 प्रतिशत हिस्सा देश के 17 राज्यों में सिमटा हुआ है। आंध्र प्रदेश में 10276, कर्नाटक में 7330, तमिलनाडु में 5980, यूपी में 5214, बंगाल में 3232, ओडिशा में 2819, तेलंगाना में 2384, केरल में 2172, बिहार में 2116, असम में 1560, पंजाब में 1316, राजस्थान में 1310, मध्य प्रदेश में 1226, गुजरात में 1212 और हरियाणा में 1161 नए मरीज सामने आए हैं।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या सात लाख के पार पहुंच गई है। अभी देश में कुल 707668 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 23 लाख के पास पहुंच गया है। देश में 2280566 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा करीब 75 प्रतिशत (74.90) है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 23 प्रतिशत के करीब (23.24) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 56706 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 1.86 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में 3044940 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69239 नए मामले सामने आए हैं और 912 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 57989 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में शुक्रवार की रात तक 69878 नए मरीज आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में कोरोना के टेस्ट की संख्या शनिवार को पिछले दिन के मुकाबले करीब सवा दो लाख कम हो गई। रविवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में 24 घंटे में 8 लाख 1 हजार 147 टेस्ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्ट की संख्या तीन करोड़ 52 लाख 92 हजार 220 पर पहुंच गयी है।
दुनिया के मुकाबले क्यों बेहतर स्थिति में है भारत?
रविवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के दो करोड़ 34 लाख 78 हजार 108 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में एक करोड़ 59 लाख 95 हजार 148 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8 लाख 10 हजार 379 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देखें तो ये 68.12 प्रतिशत है। भारत में ये आंकड़ा 75 प्रतिशत के करीब है, यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से अब तक बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.45 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 1.9 प्रतिशत से नीचे है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर रविवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 912 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 75 प्रतिशत मौतें सिर्फ 6 राज्यों में हुई हैं। अकेले महाराष्ट्र में 297, आंध्र प्रदेश में 97, कर्नाटक में 93, तमिलनाडु में 80, यूपी में 70 और बंगाल में 48 मौतें हुई हैं। शेष करीब 25 प्रतिशत मौतें देश के 23 राज्यों में हुई हैं। इनमें से पंजाब में 45, मध्य प्रदेश में 21, केरल, जम्मू कश्मीर में 15-15, गुजरात, दिल्ली में 14-14, हरियाणा में 12, तेलंगाना, राजस्थान, झारखंड में 11-11, छत्तीसगढ़, ओडिशा में 9-9, पुडुचेरी में 8, असम में 7, गोवा, बिहार में 5-5, हिमाचल प्रदेश में 4, उत्तराखंड में 3, लद्दाख, मणिपुर और त्रिपुरा में 2-2 एवं मेघालय और नगालैंड में 1-1 मौतें हुई हैं।
इसे भी पढ़ें-
Comments (0)
Facebook Comments (0)